फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anjana was honoured for being the overall topper in the Arts Faculty.

Mandi News: अंजना को कला संकाय में ओवरऑल टॉपर बनने पर मिला सम्मान

Wed, 11 Mar 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Anjana was honoured for being the overall topper in the Arts Faculty.
स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय निहरी में वार्षिक समारोह में नवाजे होनहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय निहरी में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर डिला राम चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह में शैक्षणिक, खेल तथा विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में वार्षिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंजना कुमारी को कला संकाय में ओवरऑल टॉपर बनने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन के लिए हतेष कुमार, महक चौहान, बनिता, संतोष कुमार, गीता देवी, थानेश्वरी, उर्वशी, वनिता, आकृति, तृष्णा कुमारी, पुनीत कुमार, लीना देवी, देविन्द्रा कुमारी, ईशा कुमारी, चंचल, चमेली और जीवती को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमटीटी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रेणुका, ऐश्वर्या, वेदिका, स्नेहा, ट्विंकल, हिमांशी वर्मा, रक्षा, महेंद्र ठाकुर, अंजलि, लज्जा, भूमिका, रितु और लेश्मा को सम्मानित किया गया।
खेल गतिविधियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने के लिए आयुषी, बोध राज, नीरज, प्रिया, उमेश, यशिश कुमार, आकृति, लोकेश, तेजन, दिमेश्वर, श्रेया, मोनिका, वेद प्रकाश, लतेश, सोनाली और पीयूष को ट्रॉफियां प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त आकृति को नेशनल इंटीग्रेशन कैंप में बेस्ट ग्रुप लीडर और बेस्ट वॉलंटियर बनने पर विशेष सम्मान दिया गया। जबकि आयुषी ठाकुर को स्टेट प्री-आरडी कैंप में सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया।

एनएसएस के तहत हिमांशु, यशिश, प्रतीक्षा, ट्विंकल और आकृति को उत्कृष्ट स्वयंसेवक के रूप में सम्मानित किया गया। वहीं रोहित कुमार को यूथ फेस्टिवल में सहभागिता के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed