{"_id":"57750bc34f1c1b717b79b06d","slug":"animal-hospital-in-talyad-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तल्याहड़ में खोला जाएगा पशु औषधालय : अनिल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तल्याहड़ में खोला जाएगा पशु औषधालय : अनिल शर्मा
मंडी
Updated Thu, 30 Jun 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
सदर क्षेत्र के रतीपुल में ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा को जन्म दिन पर लड्डुओं से तौलते समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज तथा पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा ने वीरवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रत्ती पुल के पास 3 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना कैहनवाल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने अनिल शर्मा को जन्म दिन के अवसर पर लड्डुओं से तोला।
विज्ञापन
अनिल शर्मा ने कहा कि इस उठाऊ पेयजल योजना से ग्राम पंचायत कैहनवाल, चांबी जोला तथा कठलग के 17 गांवों की लगभग दो हजार आबादी को समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध हुआ है। प्रदेश की 32,550 बस्तियों को पेयजल योजनाओं से जोड़ दिया गया है। वर्तमान समय में 9393 पेयजल आपूर्ति योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। जिसमें 7288 बहाव तथा 1820 उठाऊ पेयजल तथा 285 नलकूप आधारित पेयजल योजनाएं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ग्राम पंचायत तल्याहड़ में पशु औषधालय खोलने की घोषणा की। तल्याहड़ के समीप 33 केवी विद्युत सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। जिससे क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। रत्ती पुल से जनेहड़ सड़क की सोलिंग की जा रही है तथा शीघ्र ही इसकी टारिंग भी की जाएगी। घेरा से लवाणा संपर्क सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला गया है। उन्होंने गड़ल से हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग के लिए दो लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सोमा शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रताप राणा, सदर कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष नारायण गुलेरिया, ग्राम पंचायत जनेहड़ के प्रधान कैप्टन तुलसी राम, पूर्व प्रधान अमित गुलेरिया, सुनीता शर्मा, सदर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्म पाल ठाकुर, आईपीएच अधीक्षण अभियंता एलआर चौधरी, अरुण शर्मा, खंड विकास अधिकारी नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन