Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anger rally against smart electricity meters in Mandi

Mandi News: मंडी में स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में आक्रोश रैली

Thu, 26 Feb 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Anger rally against smart electricity meters in Mandi
मंडी में स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में रैली निकालती महिलाएं। संवाद
सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं ने की भागीदारी, खूब लगाए नारे
विज्ञापन

बिलिंग पारदर्शिता और आर्थिक बोझ को लेकर उठी आवाज

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के विरोध में बुधवार को मंडी में व्यापक आक्रोश देखने को मिला। विरोध में आक्रोश रैली निकाली गई और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैली के दौरान महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर योजना पर पुनर्विचार की मांग की।
सेरी मंच से सुबह 11:30 बजे शुरू हुई रैली स्कूल बाजार और सकोडी ब्रिज होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शन का समापन हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि रैली में सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह मुद्दा केवल तकनीकी बदलाव तक सीमित नहीं है, बल्कि हर घर की रसोई, बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक बजट से सीधे जुड़ा हुआ है। वहीं, उपायुक्त कार्यालय के बाहर पुलिस मुस्तैद रही। गेट पर कुछ ही महिलाओं को भीतर जानने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

रैली को संबोधित करते हुए राजेश कपूर ने कहा कि यह आंदोलन किसी दल या राजनीति के खिलाफ नहीं है। यह आंदोलन उस व्यवस्था के खिलाफ है जिसमें जनता को विश्वास में लिए बिना निर्णय थोपे जाते हैं। मंडी सदर की महिलाएं स्पष्ट कर चुकी हैं कि पारदर्शिता और संवाद के बिना स्मार्ट मीटर लागू करना स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक बिलिंग प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, बिजली दरों की स्पष्ट संरचना और संभावित आर्थिक प्रभाव को लेकर विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती, तब तक वे अपने घरों में पुराने मीटर बदलने के लिए सहमति नहीं देंगी। उनका आरोप था कि विकास के नाम पर आम परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बाक्स
स्मार्ट बिजली मीटर नहीं लगाने दिया जाएगा। यह हर किसी के लिए परेशानी खड़ा करेगी। -बनीता पठानिया, गांव मन्याणा
हम स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध करते हैं। स्मार्ट मीटर लगाकर सरकार लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। -पायल, गांव बायर
घर में स्मार्ट बिजली मीटर नहीं लगने देंगे। हमारे घर में जो पुराना मीटर लगा है, वही रहना चाहिए। हिमाचल में बिजली बनती है, फिर यहां के लोगों को स्मार्ट बिजली मीटर की क्या जरूरत है। -रीता देवी, कासन

स्मार्ट बिजली मीटर नहीं लगने चाहिए। यह गरीब लोगों पर बोझ डालेगा। सरकार को इसमें बदलाव करना चाहिए। -कृष्णा, सुराड़ी

मंडी में स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में रैली निकालती महिलाएं। संवाद

मंडी में स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में रैली निकालती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed