{"_id":"694ede0e089599fd580a8037","slug":"anger-erupted-over-the-poor-condition-of-the-ladbhadol-sandapattan-road-drivers-filled-the-potholes-themselves-mandi-news-c-90-1-mnd1020-180547-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लडभड़ोल-सांडापत्तन मार्ग की बदहाली पर फूटा गुस्सा, चालकों ने खुद भरे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लडभड़ोल-सांडापत्तन मार्ग की बदहाली पर फूटा गुस्सा, चालकों ने खुद भरे गड्ढे
Sat, 27 Dec 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के लडभड़ोल-सांडापत्तन मार्ग की बदहाल स्थिति से लोगों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर है।
सड़क की दुर्दशा और आए दिन हो रही परेशानियों को देखते हुए सांडा निवासी टिपर चालक पंकज कुमार और संजीव कुमार ने खुद ही मोर्चा संभाला। इन युवाओं ने सड़क पर पड़े गड्ढों में खुद मिट्टी डालकर भरा।
धर्मपुर, संधोल और हमीरपुर को जोड़ने वाली इस सड़क पर पिछले पांच वर्षों से टारिंग नहीं हो पाई है। बरसात के बाद सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और गहरे गड्ढों ने इसे दुर्घटनाओं का केंद्र बना दिया है। विभाग की अनदेखी के चलते अब वाहन चालक खुद सड़क को दुरुस्त करने के लिए आगे आने लगे हैं।
पंकज व संजीव कुमार का कहना है कि इस मार्ग पर उनका रोज का आना-जाना है और सड़क की ऐसी हालत उनसे देखी नहीं गई। टिपर चालकों के इस कदम ने विभाग को भी आईना दिखाया है। विभाग सड़क की जल्द सुध ले।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में लोक निर्माण विभाग उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए विभाग ने लेबर भेज दी है। गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही स्थिति सुधर जाएगी।