फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   An example of humanity: Pandoh police gave Rs 17,202 to Mandi disaster affected people

इंसानियत की मिसाल: पंडोह पुलिस ने मंडी आपदा प्रभावितों के लिए दिए 17,202 रुपये

Thu, 17 Jul 2025 10:38 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Jul 2025 10:38 AM IST
सार

चौकी प्रभारी एएसआई अनिल कटोच की अगुवाई में पंडोह पुलिस ने न केवल 24 घंटे सतर्क रहकर अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया, बल्कि आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए 17,202 की राशि भी एकत्र कर इंसानियत का फर्ज अदा किया।

विज्ञापन
An example of humanity: Pandoh police gave Rs 17,202 to Mandi disaster affected people
एएसआई अनिल कटोच - फोटो : संवाद

विस्तार

जहां एक ओर भारी बारिश और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाएं लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर पंडोह पुलिस स्टाफ ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की है। चौकी प्रभारी एएसआई अनिल कटोच की अगुवाई में पंडोह पुलिस ने न केवल 24 घंटे सतर्क रहकर अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया, बल्कि आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए 17,202 की राशि भी एकत्र कर इंसानियत का फर्ज अदा किया। यह कदम हिमाचल पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और समर्पण को दर्शाता है। आपदा की घड़ी में जहां हर कोई अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित होता है, वहीं इन पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों को निभाया बल्कि पीड़ितों के दर्द को भी साझा किया।  एएसआई अनिल कटोच ने बताया कि उनकी टीम ने अपनी स्वेच्छा से यह राशि एकत्रित की है। यह धनराशि माता बगलामुखी बाखली के खाते में जमा करवाई गई है, जहां से इसे डीसी मंडी आपदा राहत कोष में जमा करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed