फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   An employee died due to electric shock in HRTC workshop

Mandi News: एचआरटीसी वर्कशाप में करंट से कर्मचारी की मौत

Mon, 30 Jun 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
An employee died due to electric shock in HRTC workshop
मंडी। एचआरटीसी की सौली खड्ड स्थित वर्कशॉप में सोमवार सुबह करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान भंगरोटू के अरठी निवासी पवन गुलेरिया (57) के रूप में हुई है। पवन वर्कशॉप में वॉशर बॉय के पद पर कार्यरत थे और जुलाई में सेवानिवृत्त होने वाले थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह पवन कपड़े बदलकर काम पर जा रहे थे। वर्कशॉप में लोहे के पोल से उन्हें अचानक करंट का झटका लगा। संतुलन बनाने के लिए दूसरे पोल का सहारा लिया, लेकिन वहां भी करंट था। इससे वह पानी में गिर गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हालांकि साथी कर्मचारियों ने पवन को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। पुलिस जांच में परिजनों ने फिलहाल किसी भी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है।
विज्ञापन

वर्कशॉप में कार्यरत कर्मचारी बृजलाल ने बताया कि पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण पूरी वर्कशॉप पानी से भरी हुई थी। छत से भी पानी टपक रहा था। बरसात के मौसम में शार्ट सर्किट का खतरा बना रहता है। उधर, वर्कशाप के तकनीकी मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि दुखद घटना पेश आई है। यहां वायरिंग की जांच करवाई जाएगी। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक विनोद ठाकुर ने बताया कि फिलहाल वह छुट्टी पर हैं, लेकिन इस मामले की जांच पड़ताल करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed