फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Amritsar youth dies in accident, angry friends break truck windows

Mandi News: हादसे में अमृतसर के युवक की मौत, गुस्साए साथियों ने ट्रक के शीशे तोड़े

Mon, 02 Mar 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Amritsar youth dies in accident, angry friends break truck windows
कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

बाइक पर सवार होकर मणिकर्ण जा रहे थे युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पंडोह के समीप सड़क हादसे में पंजाब के अमृतसर निवासी 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंद्र कुमार निवासी गांव गोपालपुरा, जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। उधर, हादसे के बाद मौके पर मौजूद पंजाब से आए गुस्साए बाइकरों ने आक्रोश में ट्रक के शीशे तोड़ दिए। स्थिति बिगड़ती देख ट्रक चालक अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया और सीधे पंडोह पुलिस चौकी पहुंचकर शरण ली। इस दौरान माहौल थोड़े समय के लिए तनावपूर्ण हो गया।

जानकारी के मुताबिक राजिंद्र कुमार अपने एक साथी के साथ बाइक पर अमृतसर से मणिकर्ण की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक कुल्लू की दिशा में जा रहा था। पंडोह के पीवीटी मोड़ के पास अचानक बाइक और ट्रक में टक्कर हो गई, जिससे दोनों सवार सड़क पर गिर गए। हादसे के दौरान राजिंद्र कुमार का सिर ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को मंडी स्थित क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed