फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Amit became the president of the Taxi Operator Union by winning by one vote.

Mandi News: एक मत से जीत कर अमित बने टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष

Mon, 29 Dec 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Amit became the president of the Taxi Operator Union by winning by one vote.
जोगिंद्रनगर में चुनाव प्रक्रिया के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारी व अन्य। स्त्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर हुई। अमित कुमार बेहद कड़े मुकाबले में एक मत के अंतर से जीत हासिल कर अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हुए। उप प्रधान पद के लिए भी प्रतिद्वंद्वियों में कड़ा मुकाबला हुआ। दो मतों के अंतर से संजय कुमार जीत हासिल करने में सफल रहे।
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन में पंजीकृत 127 टैक्सी चालकों में से 112 टैक्सी चालकों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। प्रधान पद के लिए चुनावी दंगल में उतरे अमित कुमार और विजय कुमार के बीच सीधी टक्कर हुई। अमित कुमार को 56 मत, जबकि विजय कुमार को 55 मत प्राप्त हुए। महज एक मत से अमित कुमार ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

उपप्रधान पद के चुनाव के लिए हरि सिंह और संजय कुमार के बीच टक्कर हुई। उप प्रधान पद के लिए भी मुकाबला कड़ा रहा। संजय कुमार को 57 मत मिले, जबकि हरि सिंह को 55 मत प्राप्त हुए। दो मतों के अंतर से संजय कुमार ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद के चुनाव में टैक्सी चालक राजेश कुमार और रमेश कुमार के बीच हुई टक्कर में रमेश कुमार को 63 मत, जबकि राजेश कुमार को 48 मत ही मिल पाए। इसके अलावा सह सचिव पद पर पवन कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर विजय कुमार को निर्विरोध चुना गया। टैक्सी यूनियन के चेयरमैन सुनील बरवाल, वाइस चेयरमैन समीर शर्मा और सदस्य राजेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed