फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   All seats of draftsman trade in Padhar ITI are subsidized

Mandi News: पधर आईटीआई में ड्राफ्ट्समैन ट्रेड की सभी सीटें सब्सिडाइज

Thu, 12 Sep 2024 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 12 Sep 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
All seats of draftsman trade in Padhar ITI are subsidized
पधर (मंडी)। पधर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गवाली में आगामी नए सत्र से ड्राफ्ट्समैन मेकेनिकल ट्रेड की सभी सीटें सब्सिडाइज (अनुदान प्राप्त) की जाएंगी। पहले इस सीट के लिए 8820 रुपये फीस वहन करनी पड़ती थी। अब अनुदान के साथ मात्र 4620 रुपये ही फीस देना होगा।
विज्ञापन

यह निर्णय संस्थान की प्रबंधन कमेटी (आईएमसी) की बैठक में लिया गया। बैठक में सभी सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। इसके साथ ही अगले सत्र से इलेक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड की अतिरिक्त यूनिट्स को भी मंजूरी दी गई है। आईएमसी चेयरमैन मोहिंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि ड्राफ्ट्समैन मेकेनिकल कोर्स से युवा मैकेनिकल डिजाइन इंजीनियर बनकर सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार पा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कोर्स भविष्य में छात्रों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। वर्तमान सत्र में संस्थान में ड्राफ्ट्समैन मेकेनिकल की 18 सीटें खाली हैं और दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। विशेष आमंत्रित सदस्य एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने आईटीआई का औचक निरीक्षण कर संस्थान के विकास और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में संस्थान में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य क्रियाकलापों को समिति ने संतोषजनक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विशेष आमंत्रित सदस्य एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने भी आईटीआई का औचक निरीक्षण कर यहां आईएमसी सदस्यों के साथ संस्थान हित के मुद्दों को लेकर चर्चा की। वहीं आईटीआई के निर्माणाधीन भवन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान समिति के सदस्य और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed