{"_id":"668411a5a3b3faeff2031871","slug":"alerts-received-in-early-warning-fire-system-before-forest-fire-mandi-news-c-90-1-ssml1026-130013-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वनों की आग से पहले अर्ली वार्निंग फायर सिस्टम में मिले अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वनों की आग से पहले अर्ली वार्निंग फायर सिस्टम में मिले अलर्ट
Tue, 02 Jul 2024 08:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 02 Jul 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
मंडी की कांगणीधार में स्थापित वन विभाग के डिवाइस से वन कर्मियों को मिली मदद
कई स्थानों पर आग लगने की संभावना से पहले ही कर दी थी बुझाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वनों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग मंडी ने शहर के आसपास तीन अर्ली वार्निंग फायर सिस्टम लगाए हैं। आग की घटनाओं के दौरान इन सिस्टम से वन विभाग और वन कर्मचारियों और अधिकारियों को काफी मदद मिली है। विभाग के मुताबिक कांगणीधार में स्थापित अर्ली वार्निंग फायर सिस्टम से आग लगने की संभावना के चलते विभाग के अधिकारियों को अलर्ट मिला था। इसके चलते इस जंगल में विभाग ने पहले ही आग बुझाने के लिए तैयारी कर ली थी, हालांकि जंगल में जब आग लगी तो इस पर काबू पाने में विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी, मगर डिवाइस ने अपना काम कर दिया था।
यह सेंसर युक्त डिवाइस दिल्ली के एक स्टार्टअप के तहत वन विभाग ने ट्रायल के तौर पर कांगणीधार सहित तीन स्थानों पर स्थापित किए हैं। विभाग के मुताबिक इन डिवाइस ने आग लगने की संभावनाओं को जताते हुए अलर्ट मैसेज देकर विभाग को सचेत किया है। यह डिवाइस आर्द्रता, तापमान और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को अनुभव करता है। पता लगाता है कि आग लगने की कितनी संभावना है।
-- -- -
अधिक डाटा एकत्र होने पर अधिक कारगर होगा सिस्टम
डीएफओ मंडी बासू डोगर ने कहा कि इस डिवाइस को लगाने के बाद विभाग को कुछ अलर्ट मिले हैं। क्योंकि यह सिस्टम अभी ट्रायल पर है इसलिए अभी इसमें जितना अधिक डाटा एकत्र होगा इसकी कार्य प्रणाली और अधिक बेहतर होगी। उम्मीद है कि अगले साल वनों में आग पर काबू पाने में यह सिस्टम अधिक कारगर साबित होगा।