फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Akanksha Sharma becomes flying officer in Indian Air Force

Mandi News: भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनी आकांक्षा शर्मा

Mon, 03 Jun 2024 07:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 03 Jun 2024 07:47 AM IST
विज्ञापन
Akanksha Sharma becomes flying officer in Indian Air Force
फ्लाइंग ऑफिसर आकांक्षा शर्मा माता-पिता के साथ। -स्रोतः परिजन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के अरठी पंचायत की आकांक्षा शर्मा एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बन गई हैं। बंगलूरु में आयोजित पासिंग आउट परेड के उपरांत आकांक्षा शर्मा विधिवत रूप से भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन गई हैं। पासिंग आउट परेड के गवाह आकांक्षा के पिता मनमीत कुमार शर्मा, माता सीमा शर्मा भी बनीं।
विज्ञापन

अकांक्षा शर्मा के पिता मनमीत कुमार शर्मा बरशवान स्कूल में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं, जबकि माता सीमा गृहिणी हैं। आकांक्षा का एक भाई चंडीगढ़ में कंप्यूटर साइंस बी टेक कर रहा है। आकांक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिजनों खासकर अपने मात और पिता को दिया है।
विज्ञापन

आकांक्षा ने इन्फोसिस में भी सेवाएं दी हैं और अकादमिक में टॉपर होने के साथ बेस्ट एथलीट का भी गौरव प्राप्त है। आकांक्षा एयरफोर्स में अकाडमिक में भी सेंकेड टापर रही हैं। 2022 में इस चयन के उपरांत छह माह का प्रशिक्षण भारतीय वायुसेना अकादमी डुंडीगल हैदराबाद और एक वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण वायु सेना तकनीकी कॉलेज बंगलूरु से हासिल किया और अब वायुसेना में ऑफिसर बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed