फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ajay became Mr. Pahadan and Sonal became Miss Pahadan

Mandi News: हिमाचली इन बंगलुरु हिमाचली संगम उत्सव, अजय मिस्टर पहाड़ी और सोनल बनीं मिस पहाड़न

Mon, 29 Jul 2024 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 29 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ajay became Mr. Pahadan and Sonal became Miss Pahadan
बैंगलुरू में आयोजित हिमाचली इन बैंगलुरु हिमाचली संगम कार्यक्रम में चुने गये मिस्टर पहाड़ी व मिस
सुंदरनगर (मंडी)। बंगलूरू में हिमाचली समुदाय ने हिमाचली इन बंगलूरू हिमाचली संगम-2024 शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बंगलूरू शहर में रहने और काम करने वाले हिमाचली लोगों के लिए एक सुखद पुनर्मिलन था। हिमाचली इन बंगलूरू समुदाय हर साल उत्सव मनाता है। इस बार कार्यक्रम में 1500 से अधिक हिमाचली इसमें मौजूद थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक सदस्य थेरु राणा, हर्ष शर्मा, दिनेश कुमार, सन्नी शर्मा और अश्वनी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया था, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह नहीं आ सके। उन्होंने सभी हिमाचलियों को एक वीडियो संदेश साझा कर अपनी शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मूल रूप से बंगलूरू निवासी एवं कुल्लू के एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन को जब इस कार्यक्रम का पता चला तो उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं साझा की। कार्यक्रम में अजय कटोच को मिस्टर पहाड़ी और सोनल राठौर को मिस पहाड़न के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने बताया उत्सव का मुख्य आकर्षण स्वादिष्ट हिमाचली धाम रहा। इस वर्ष हिमाचली धाम को मंडियाली शैली में परोसा गया, जिसे बनाने के लिए मंडी जिले से आठ बोटी आमंत्रित किए गए थे। धाम के भोज ने हर हिमाचली को आनंदित किया। कार्यक्रम में हिमाचली नाटी भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया मस्ती से परे, इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बंगलुरू में हिमाचली समुदाय को एक साथ लाना था, ताकि उन्हें अपनी जड़ों से जुड़ने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed