{"_id":"66d5a69e1db0fd8fda0fa978","slug":"agriculture-officers-trained-about-vegetable-cultivation-mandi-news-c-90-1-ssml1045-134772-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सब्जियों की खेती के बारे में प्रशिक्षित किए कृषि अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सब्जियों की खेती के बारे में प्रशिक्षित किए कृषि अधिकारी
विज्ञापन
कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में सामान्य और विदेशी सब्जियों की खेती पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कृषि विभाग के जिला चंबा, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, सिरमौर से आए हुए कृषि प्रसार अधिकारियों और सहायक कृषि विकास अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण के दौरान कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर प्रधानाचार्य डाॅ. प्राची ने सामान्य और विदेशी सब्जियों पर खेती के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रशिक्षण समन्वयक डाॅ. सुधीर ने सब्जी उत्पादन का महत्व, दायरा एवं समस्याओं के बारे में जानकारी दी। डाॅ. हितेंद्र सिंह ने सब्जी पौधे उत्पादन और नर्सरी प्रबंधन के पहलू पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दूसरे दिन अधिकारियों को सामान्य सब्जी फसलों की खेती, विदेशी सब्जी फसलों की खेती के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण के तीसरे और आखिरी दिन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पंकज सूद की ओर से सब्जी फसलों में रोग प्रबंधन और कीट-पतंगों के प्रबंधन पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को लोहारा पंचायत में किसानों के खेतों का भ्रमण भी करवाया गया। संवाद