{"_id":"66cdd385da9362ea9d0b8d61","slug":"after-two-days-leave-crowd-of-patients-gathered-in-the-hospital-many-returned-without-treatment-mandi-news-c-90-1-mrt1064-134294-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: \\c\\Sदो दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, कई बिना उपचार लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: \c\Sदो दिन की छुट्टी के बाद अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, कई बिना उपचार लौटे
Tue, 27 Aug 2024 07:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 27 Aug 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में बिजली गुल हो जाने से डाकघर में निराश खड़े खाताधारक। संवाद
जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार हासिल करने के लिए कतारों में खाने पड़े धक्के
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। मरीजों की भीड़ के चलते अस्पताल में कई मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाया। सुबह 9:30 बजे उपचार के लिए पहुंचे मरीज दोपहर तक बारी का इंतजार करते रहे। इससे दूरदराज से आए लोगों को वापस लौटने में परेशानी उठानी पड़ी।
कई किलोमीटर का सफर कर पहुंचे मरीज और तीमारदार अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे। लडभड़ोल क्षेत्र से पहुंचे बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं ने बताया कि 9 बजे से कतारों में लगने के बाद भी उन्हें उपचार हासिल करने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। गायनी और बाल रोग ओपीडी में दोपहर बाद भी मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की ओपीडी 400 के आसपास रही। गायनी व बाल रोग की ओपीडी में मरीजों की अधिक भीड़ के चलते मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। उधर, जोगिंद्रनगर अस्पताल के एसएमओ डाॅ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि दो दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को अस्पताल में मरीजों की भीड़ के चलते उपचार के लिए मरीजों व उनके तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक अस्पताल में तैनात चिकित्सक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ देने में डटे रहे।