फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After twenty years the dream of six km road came true

Mandi News: बीस साल बाद छह किमी सड़क का सपना साकार

Wed, 06 Mar 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
After twenty years the dream of six km road came true
जोगिंद्रनगर (मंडी)। भटवाड़ी बदन गांव में अब गंभीर मरीजों को पीठ पर उठाकर अस्पताल नहीं पहुंचाना पड़ेगा। करीब बीस साल बाद ग्रामीणों का सड़क का सपना साकार हुआ है। सड़क सुविधा के अभाव से ग्रामीणों को जो समस्याएं झेलनी पड़ती थीं, उसका समाधान हो गया है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने प्रस्तावित छह किलोमीटर सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते हुए कहा कि इस सड़क के लिए हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की ओर से करोड़ों के बजट की स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता लाल सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण पर अनुमानित 15 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। एफआरए से स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का भूमि पूजन कर दिया गया है। इस मौके पर स्थानीय निवासी सुरेखा, शेर सिंह और राजमल ने कहा कि सड़क न होने से उन्हें मीलों पैदल आवागमन करना पड़ता था। गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए परेशानी रहती थी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य तय समय में पूरा होगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ प्रकाश, जेई आराध्या, जेई लाल सिंह, बीडीसी ओम प्रकाश, पंचायत प्रधान रीता, उप प्रधान होशियार, वार्ड सदस्य विक्की, लाल सिंह, इंद्रा देवी, महेंद्र, पूर्व प्रधान राकेश, श्याम लाल, शेर सिंह, शंकर दास सहित महिला मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed