{"_id":"65e8b4f5342f0d2653071d74","slug":"after-one-month-butter-will-be-removed-from-self-styled-shivalinga-jalabhishek-will-be-done-mandi-news-c-90-1-ssml1026-121248-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एक माह के बाद स्वयंभू शिवलिंग से हटेगा मक्खन, होगा जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एक माह के बाद स्वयंभू शिवलिंग से हटेगा मक्खन, होगा जलाभिषेक
विज्ञापन
मंडी। मंडी के प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में एक माह के बाद स्वयंभू शिवलिंग से शुक्रवार को मक्खन हटाया जाएगा और शिवलिंग का जलाभिषेक होगा। इसके बाद अगले साल तक स्वयंभू शिवलिंग पर जलाभिषेक ही होगा। इस दौरान एक माह तक बाबा भूतनाथ स्वयंभू शिवलिंग पर चढ़े घृतकंबल में देशभर के शिव मंदिरों के 29 स्वरूपों को उकेरा गया और हजारों भक्तों ने इस स्वरूपों के दर्शन किए। शिवलिंग पर सात मार्च को 29वां स्वरूप उकेरा जाएगा। महाशिवरात्रि पर्व यानी आठ मार्च को यह मक्खन हटाया जाएगा। इस दौरान रातभर मक्खन को हटाने को लेकर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे और कुछ घंटों तक स्वयंभू शिवलिंग को विश्राम दिया जाएगा। इसके बाद सुबह चार बजे तक शिवलिंग पर जलाभिषेक होगा। बाद में दिनभर हजारों की संख्या में उपवास रखे हुए भक्तों की ओर से भी शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जाएगा। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि आठ मार्च रातभर मक्खन को विधिविधान के साथ हटाने के बाद सुबह चार बजे तक स्वयंभू शिवलिंग को जलाभिषेक किया जाएगा। बता दें कि आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व है और नौ मार्च को भव्य जलेब के साथ अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू होगा।
बॉक्स शिविरात्रि खबर के लिए...
अब तक 4.81 करोड़ रुपये आय
इस बार महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान सजने वाले मेले के विभिन्न मदों से करीब 4.81 करोड़ आय हुई है। अभी करीब 50 लाख रुपये और होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बॉक्स शिविरात्रि खबर के लिए...
अब तक 4.81 करोड़ रुपये आय
इस बार महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान सजने वाले मेले के विभिन्न मदों से करीब 4.81 करोड़ आय हुई है। अभी करीब 50 लाख रुपये और होने की उम्मीद है।