फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   afeem cultivation

करसोग के चेखरी गांव में पुलिस ने पकड़ी अफीम की खेती

Sat, 09 Apr 2016 10:39 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Sat, 09 Apr 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
afeem cultivation
करसोग उपमंडल के दुर्गम सराहन पंचायत में अफीम खेती के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के दुर्गम क्षेत्रों में अवैध रूप से अफीम की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है। शनिवार को करसोग पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चेखरी गांव में अफीम की खेती पकड़ी है। पुलिस ने 190 अफीम के पौधे बरामद किए। जिसमें 15 पौधे पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन


बाकी पौधों को मौके पर ही नष्ट किया गया। 20 दिनों के भीतर करसोग पुलिस ने अवैध रूप से अफीम की खेती करने पर पांच केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने काले सोना उगाने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखा है। शनिवार को करसोग थाना पुलिस दल चेखरी गांव के पास गश्त पर था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव के नजदीक अफीम की खेती की जा रही है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचायत के उपप्रधान बिशन दास, लंबरदार रणजीत को शामिल कर अफीम की खेती को कब्जे में लिया। अफीम के पौधों में फूल खिलने के साथ डोडे भी लगे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच में पाया कि अफीम के पौधे चकवाह गांव निवासी रमेश कुमार के खेतों में लगे हैं। पुलिस ने रमेश कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई स्वरूप को सौंपी गई।  एसएचओ करसोग सुनील कुमार ने बताया कि अफीम की खेती करने वालों और नशा बेचने वालों के खिलाफ करसोग पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। अफीम की खेती करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करसोग पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 20 दिनों के भीतर अवैध रूप से अफीम की खेती करने के पांच मामले पकड़े हैं। पुलिस ने मांजू, माहूंनाग, जकलीन, टरौर गांव के हजलनाला, चखेरी गांव से 18 हजार से अधिक अफीम के पौधे बरामद किए हैं। वहीं औट तहसील के दकस्ती गांव में कमांद पुलिस ने पांच हजार अफीम के पौधे बरामद किए हैं। जिला के दुर्गम क्षेत्रों में आज भी चोरी छिपे लोग अवैध रूप से अफीम की खेती उगा रहे हैं। लोकल मार्केट में अफीम की कीमत दो लाख रुपये तक है। जबकि दिल्ली और मुंबई की मार्केट में पहुंचने पर अफीम की कीमत 20 लाख तक मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed