{"_id":"6460cd34cc94a168ed061126","slug":"admissions-in-government-schools-decreased-this-year-mandi-news-c-19-1-152322-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: इस साल सरकारी स्कूलों में कम हुए दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: इस साल सरकारी स्कूलों में कम हुए दाखिले
Sun, 14 May 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 14 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। जिले में भले ही इस साल सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ हो मगर शिक्षा खंड गोपालपुर दो भांबला में इस बार बहुत कम दाखिले हुए हैं।
इन स्कूलों में पिछले साल से भी कम दाखिले हुए हैं, जबकि सरकारी स्कूलों में सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। गोपालपुर प्राथमिक शिक्षा खंड दो भांबला में पिछले साल की अपेक्षा इस बार बच्चों की संख्या में कमी आई है। पिछले साल जहां प्राथमिक पाठशालाओं में 1,662 विद्यार्थी थे, इस साल 2023 में इनकी संख्या घट कर 1,525 रह गई है। इस शिक्षा खंड में 67 प्राथमिक पाठशालाएं हैं। इनमें जीरो एंरोलमेंट के चलते तीन पाठशालाएं घोड़ी, जैहमत और ककडूही बंद हो चुकी हैं। तीन पाठशालाएं ऐसी हैं जिनमें पांच बच्चों से कम संख्या है।
प्राथमिक पाठशाला मैरा में चार बच्चे। प्राथमिक पाठशाला हवाणी में तीन बच्चे और प्राथमिक पाठशाला डल अलसोगी में चार बच्चे हैं। प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी गोपालपुर दो भांबला योगेंद्र धीमान ने बताया कि पिछले साल गोपालपुर प्राथमिक शिक्षा खंड दो भांबला की प्राथमिक पाठशालाओं में 1,662 विद्यार्थी थे जो इस बार घटकर 1525 रह गए हैं।