{"_id":"6685542a3071bcc7ac05cb0d","slug":"admission-of-patients-will-start-again-in-ayurvedic-hospital-goma-mandi-news-c-90-1-ssml1025-130120-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक अस्पताल में फिर शुरू होंगे मरीजों के दाखिले : गोमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक अस्पताल में फिर शुरू होंगे मरीजों के दाखिले : गोमा
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में प्रकाशनों का अनावरण करते हुए आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा। स्त्रोत- जनसंपर्क विभा
आयुष मंत्री ने किया सुविधाओं में विस्तार का एलान, जोगिंद्रनगर आयुर्वेदिक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ भी बढ़ेगा
चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने का दिलाया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आयुर्वेदिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में फिर मरीजों के दाखिले शुरू होंगे। इसके लिए यहां पर नर्सिंग स्टाफ और रिक्त पड़े चिकित्सकों को पदों को भरा जाएगा। बुधवार को आयुष विभाग के मंत्री यादविंद्र गोमा ने आयुर्वेदिक चिकित्सालय में मरीजों की सुविधाओं और संसाधनों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ में बढ़ोतरी और रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पदों को भी जल्द भरा जाएगा, ताकि आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार हासिल करने वाले मरीजों के दाखिले भी संभव हो पाएं। जोगिंद्रनगर शहर में स्थापित आयुर्वेदिक चिकित्सालय में नर्सिंग स्टाफ की कमी के चलते सायंकालीन मरीजों के दाखिले नहीं हो पा रहे हैं। यहां पर एक चिकित्सक के हवाले उपचार हासिल करने के लिए मजबूर हुए मरीजों को ओपीडी पर ही अधिक स्वास्थ्य लाभ मिल पा रहा है।
बुधवार को जोगिंद्रनगर आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे आयुष विभाग के मंत्री यादविंद्र गोमा को आयुर्वेदिक उपमंडलीय चिकित्साधिकारी डॉ. निशी शर्मा ने अस्पताल में मौजूद मरीजों के उपचार से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध करवाईं। इस दौरान पंचकर्मा पद्धति से मरीजों को मिल रहे उपचार और आयुर्वेदिक चिकित्सा से लाभ ले रहे मरीजों की जानकारी दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यादविंद्र गोमा ने उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के हर विभाग का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से मरीजों के हित में सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने का भी आह्वान किया। कहा कि पंचकर्मा पद्धति को आधुनिक तौर पर विकसित करने के साथ-साथ दवाओं और उपचार के संसाधनों में भी विस्तार करने के प्रयास आयुर्वेद विभाग की ओर से किए जा रहे हैं। इसका लाभ प्रदेश के एक हजार से अधिक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार के लिए पहुंच रहे हजारों मरीजों को मिल रहा है। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखकर इसके जल्द समाधान को लेकर भी अपनी बात रखी।