{"_id":"623ca93b7c103a16e57f8d30","slug":"admission-after-qr-code-scan-in-written-examination-of-police-recruitment-mandi-mandi-news-sml4035544117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में क्यूआर कोड स्कैन के बाद प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में क्यूआर कोड स्कैन के बाद प्रवेश
विज्ञापन
मंडी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करतीं एसपी शालिनी अग्निहोत्री।
- फोटो : Mandi
मंडी। जिला मंडी में पुलिस आरक्षी की 27 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। सबसे अहम यह है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर क्यूआर कोड की स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने वीरवार को बताया कि 27 मार्च को मंडी में होने वाली पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में 13763 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षार्थियों को सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना होगा। यहां क्यूआर कोड की स्कैनिंग के बाद ही केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
12 से एक बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी 15 परीक्षा केंद्रों में चार-चार सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। संस्कृति सदन में 2600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में 194 आरक्षी पदों में से 136 पुरुष, महिला के 45 और पुरुष चालकों के 13 पद हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 13763 युवाओं ने उत्तीर्ण की है। सभी को लिखित परीक्षा के लिए बुलावा पत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन
...
मंडी, सुंदरनगर, नेरचौक में बनाए गए केंद्र
परीक्षा के लिए मंडी, सुंदरनगर, नेरचौक में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें संस्कृति सदन मंडी, विशाल बैंक्वेट हाल, भीमाकाली मंदिर, वल्लभ कॉलेज, आईटीआई मंडी, जीएसएसएस कन्या एवं छात्र मंडी, रूद्रा पैलेस भडयाल, फॉनिक्स स्कूल बैहना, विपाशा सदन, ब्यास सदन मंडी केंद्र बनाए गए हैं। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर, जेएनजीईसी सुंदरनगर, सिरडा कॉलेज नौलखा, बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर शामिल हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन कॉल लेटर, पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो, पहचान पत्र, नीला या काला बाल पेन और फेस मास्क साथ लेकर आना होगा। कोई भी डिजिटल उपकरण नहीं ला सकेंगे।
समय पर पहुंचे अभ्यर्थी : शालिनी
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि 27 मार्च को होने वाली पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में परीक्षार्थी सुबह नौ बजे केंद्र पहुंच जाएं। क्यूआर कोड की जांच और अन्य प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।