{"_id":"66826294396bc7ca220ad427","slug":"actor-akhilendra-mishra-bowed-his-head-at-mata-shikari-devi-temple-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: चंद्रकांता में क्रूर सिंह का किरदार निभाने वाले अखिलेंद्र मिश्रा ने शिकारी देवी मंदिर में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: चंद्रकांता में क्रूर सिंह का किरदार निभाने वाले अखिलेंद्र मिश्रा ने शिकारी देवी मंदिर में टेका माथा
Mon, 01 Jul 2024 02:29 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:29 PM IST
सार
अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सबसे ऊंची चोटी माता शिकारी देवी के मंदिर पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए।
विज्ञापन
अखिलेंद्र मिश्रा ने शिकारी देवी मंदिर में टेका माथा
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रसिद्ध धारावाहिक चंद्रकांता में क्रूर सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की सबसे ऊंची चोटी माता शिकारी देवी के मंदिर पहुंचकर मां भगवती के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने शिकारी देवी मंदिर में स्थापित सभी पिंडियों के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेंद्र मिश्रा ने इससे पहले जंजैहली और आसपास के सेब बगीचों में रुककर रिल्स बनाईं और जंजैहली घाटी के नैसर्गिक सौंदर्य को निहारकर इसे अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों से इस घाटी में आने और मां शिकारी देवी के दर्शन करने की अपील की।
विज्ञापन