फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Action will be taken on overcharging in document writing, fee is Rs 20 for application and Rs 30 for agreement.

Mandi News: दस्तावेज लेखन में अधिक वसूलने पर होगी कार्रवाई, आवेदन के 20 और एग्रीमेंट के 30 रुपये है शुल्क

Mon, 02 Sep 2024 07:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 02 Sep 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on overcharging in document writing, fee is Rs 20 for application and Rs 30 for agreement.
निर्धारित दरों से अधिक दाम वसूलने की मिल रही शिकायतें, प्राधिकृत व्यक्ति से ही करवाएं कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में कुछ दस्तावेज लेखकों और स्टांप वेंडर की ओर से सरकार की ओर से निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूलने की शिकायतें प्रशासन के पास पहुंची हैं। ऐसे में एसडीएम ने सभी प्राधिकृत दस्तावेज लेखकों एवं स्टांप वेंडर को आगाह करते हुए कहा कि यदि निर्धारित दरों से अधिक कोई भी सामान्य जनों से दाम वसूलते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रदेश सरकार ने विभिन्न तरह के कार्यों के लिए दस्तावेज लेखन की दरें निर्धारित की हुई हैं। इनमें किसी भी प्रकार की अर्जी या आवेदन के लिए 20 रुपये, संपत्ति के मूल्य संबंधी डॉक्यूमेंट के लिए 30 व 20 रुपये, स्पेशल पावर ऑफ अटॉर्नी के 30 रुपये, सामान्य पॉवर ऑफ अटॉर्नी इत्यादि के लिए 100 रुपये, एग्रीमेंट के 30 रुपये शुल्क निर्धारित है। इसी तरह स्टांप वेंडर के लिए भी दरें निर्धारित की हुई हैं। 100 रुपये तक ई-स्टांप पर तीन रुपये, एक हजार रुपये तक पांच रुपये और एक हजार रुपये से अधिक मूल्य के ई-स्टाम्प पर 10 रुपये का शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश ने कहा कि यदि कोई भी दस्तावेज लेखक व स्टांप वेंडर सरकार की ओर से निर्धारित दरों से अधिक दाम वसूलता है तो लोग इस संबंध में तहसील कार्यालय या फिर एसडीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed