फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Action should be taken against the accused in the Tehsildar case: Council

तहसीलदार मामले में आरोपियों पर की जाए कार्रवाई : परिषद

Sun, 05 Oct 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against the accused in the Tehsildar case: Council
बग्गी (मंडी)। कुल्लू के तहसीलदार हरि सिंह यादव के साथ की गई गुंडागर्दी की घटना का हिमाचल राज्य गुर्जर कल्याण परिषद ने विरोध जताया है। परिषद ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की सरकार से मांग की है। इस संदर्भ में परिषद की एक बैठक डडौर में जिला अध्यक्ष तिलक राज राव की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में परिषद के सदस्यों ने देव आस्था के नाम पर कुल्लू दशहरा में ड्यूटी टाइम पर तहसीलदार के साथ की गई गुंडागर्दी को एक सोची समझी साजिश करार दिया। परिषद ने विधायक सुरेंद्र शौरी की ओर से दिए गए भड़काऊ बयान पर भी एतराज जाहिर किया है। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा नहीं दिलाई गई तो परिषद आने वाले समय में आंदोलन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed