{"_id":"6144c52f8ebc3e88b87e4b93","slug":"action-of-street-vendor-in-nerchowk-mandi-news-sml384222894","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरचौक मेडिकल कॉलेज के गेट से हटवाई रेहड़ी-फड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरचौक मेडिकल कॉलेज के गेट से हटवाई रेहड़ी-फड़ी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज नेरचौक के गेट के पास अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ी-फड़ी को ट्रैक्टर में ले जाते नगर परिष?
- फोटो : Mandi
नेरचौक (मंडी)। नेरचौक मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की शिकायत पर नगर परिषद ने पुलिस के सहयोग से कॉलेज गेट के बाहर अतिक्रमण कर अवैध रूप से रेहड़ी फड़ी लगाने वालों को खदेड़ दिया है। नगर परिषद नेरचौक की ओर से शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के बाहर लंबे अरसे से लगाई जा रही रेहड़ियों को हटाया गया।
नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी राणा ने बताया कि नेरचौक नॉन वेंडिंग जोन और एक्सीडेंटल जोन में प्रवासी लोग रेहड़ियां लगा रहे थे। इन्हें नगर परिषद ने रेहड़ियां हटाने के लिए कहा था लेकिन ये लोग अनदेखी कर रहे थे।
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस बारे शिकायत की। इसके चलते नगर परिषद ने शुक्रवार को कार्रवाई को अंजाम दिया। सभी रेहड़ियों को कब्जे में लेकर नगर परिषद कार्यालय में रखा है।
विज्ञापन
शालिनी राणा ने कहा कि भविष्य में भी यदि लोग उच्च मार्ग पर अतिक्रमण करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष परम देव, पार्षद अभिषेक, लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता, सफाई पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। संवाद