फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Action against terrorism is commendable: CPI-M

आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की सराहनीय कार्रवाई : माकपा

Thu, 08 May 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Action against terrorism is commendable: CPI-M
मंडी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी शिविरों पर की गई कार्रवाई का समर्थन किया है। मंडी जिला कमेटी के सचिव कुशाल भारद्वाज ने पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए इस कदम का माकपा समर्थन करती है।
विज्ञापन

कुशाल भारद्वाज ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह न सिर्फ आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने की कार्रवाई करे, बल्कि पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखे कि वह पहलगाम में निर्दोष लोगों के नरसंहार के लिए जिम्मेदार अपराधियों को भारत को सौंपे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि पाकिस्तान की जमीन से कोई आतंकवादी शिविर भविष्य में संचालित न हो। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को देश की जनता की एकता और राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed