फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused of killing a pet dog by entering the house, case registered

Mandi News: घर में घुसकर पालतू कुत्ते को मारने का आरोप, मामला दर्ज

Wed, 23 Oct 2024 05:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 23 Oct 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing a pet dog by entering the house, case registered
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के पटसल गांव में एक पालतू कुत्ते द्वारा सैर कर रही लड़की को काटने के बाद गुस्साए परिजनों द्वारा कुत्ते को मारने का मामला सामने आया है। कुत्ते के मालिक सोहन सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पालतू कुत्ते ने गलती से एक व्यक्ति की भतीजी को काट लिया था।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना में दी शिकायत में सोहन सिंह पुत्र संतराम निवासी गांव पड़सल डाकघर कपाही ने कहा है कि रविवार सुबह वह अपने कुत्ते को लेकर तड़के 5ः00 बजे सड़क पर घूम रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी बेटी और भतीजी के साथ सड़क पर टहल रहे थे। उनको देख कर कुत्ता भागने लगा और उसके हाथ से छूट गया।
विज्ञापन

इसके बाद पालतू कुत्ते ने व्यक्ति की भतीजी को काट लिया। आरोप लगाया है कि इस घटना के थोड़ी देर बाद व्यक्ति का उसे फोन आया कि उसकी भतीजी को उसके कुत्ते ने काट लिया है और धमकी दी कि यह कुत्ता उन्हें एक घंटे के बाद यहां नहीं दिखना चाहिए। इसके बाद करीब 8:00 बजे उक्त व्यक्ति और उसका भाई घर के आंगन में आए और उन्होंने चेन से बंधे कुत्ते को पत्थरों और लोहे की रॉड से प्रहार कर जान से मार डाला। डीएसपी भारत भूषण ने बताया आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed