फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused in Chitta seizure case on four-day police remand

Mandi News: चिट्टा बरामदगी मामले में आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर

Thu, 26 Mar 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 26 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Accused in Chitta seizure case on four-day police remand
हमीरपुर। सदर थाना के तहत भेड़ प्रजनन केंद्र ताल में 12.70 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े दो आरोपियों को शनिवार हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड दी।
विज्ञापन

आरोपी दिनेश निवासी कठियांवी जल शक्ति विभाग में बतौर फिटर सेवाएं दे रहा था। वहीं, अन्य आरोपी दीक्षांत निवासी पैंहजवी पर एनडीपीएस एक्ट सहित करीब चार मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाल रही है। आरोपी नशा कहां से लाए थे और कहां-कहां बेचना था, इस एंगल से भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बीते दिन पुलिस भेड़ प्रजनन केंद्र ताल में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक स्कूटी को रोका। जब पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो नशा बरामद हुआ। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड दी है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed