{"_id":"67a7a1284ce4628e0c099843","slug":"accused-had-brought-chitta-from-jahu-area-supplier-also-arrested-mandi-news-c-90-1-ssml1045-147416-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जाहू क्षेत्र से चिट्टा लाया था आरोपी, सप्लायर भी धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जाहू क्षेत्र से चिट्टा लाया था आरोपी, सप्लायर भी धरा
विज्ञापन
मंडी। बल्ह घाटी के भंगरोटू में चिट्टा के साथ दबोचे आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने चिट्टा सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में आरोपी और सप्लायर दोनों को ही अदालत से जमानत मिल गई है।
वीरवार रात्रि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच में सामने आया है कि आरोपी चिट्टा जाहू क्षेत्र से खरीदकर लाया था। इस पर पुलिस ने पूछताछ कर सप्लायर बिलासपुर जिला निवासी आरोपी को भी दबोच लिया। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को ही जमानत मिल गई।
बता दें कि मंडी पुलिस की एसआईयू टीम ने वीरवार रात्रि को भंगरोटू में दबिश देकर बाइक सवार युवक के कब्जे से चिट्टा बरामद किया था। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पॉलिथीन खुला होने पर कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की करते हुए चिट्टा साथ लगती नाली में फेंक दिया था। पुलिस टीम ने मुस्तैदी से पॉलिथीन में बची कुछ मात्रा बरामद की जोकि बाद में 1.7 ग्राम पाई गई थी। उधर, डीएसपी मंडी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद