फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ABVP workers sitting on hunger strike after the protest

Mandi News: प्रदर्शन के बाद भूख हड़ताल पर बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता

Wed, 08 Nov 2023 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 08 Nov 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers sitting on hunger strike after the protest
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मंडी की मंडी कॉलेज इकाई के कार्यकर्ता बुधवार को बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की इंटरनल असेसमेंट जारी न करने पर 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ गए। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने इंटरनल असेसमेंट और प्राचार्य पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन




एबीवीपी के जिला संयोजक चिराग ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार सहन नहीं होगा। परीक्षा परिणाम में आ रही अनियमितताओं को ठीक करने के लिए विद्यार्थी परिषद आंदोलन कर रही है। पूर्व में विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का गैर जिम्मेवार रवैया देखने को मिलता था, अब एसपीयू में भी यही हाल है। कई महीने देरी से परीक्षा परिणाम घोषित किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों में असमंजस है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा है कि यदि परिणाम को ठीक नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन को उग्र करेगी, जिसकी जिम्मेवारी कॉलेज प्रबंधन की होगी। वहीं इकाई अध्यक्ष समीर ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों को इंटरनल असेसमेंट नहीं दी जा रही है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन जिम्मेदार है। परिषद के कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यव्हार असहनीय है। इकाई मंत्री राहुल चौहान ने कहा कि विद्यार्थी हित के लिए 18 कार्यकर्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। विद्यार्थी हित के लिए उठाई जा रही मांग पर कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed