फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ABVP demonstrated in support of the demands

Mandi News: मांगों के समर्थन में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Sat, 29 Nov 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
ABVP demonstrated in support of the demands
मंडी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर धरना प्रर्दशन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। संव - फोटो : सदर तहसील में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते लेखपाल संघ के अध्यक्ष संजय व अन्य पदाधिकारी। स्रोत स्वयं
मंडी। एबीवीपी वल्लभ कॉलेज इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय मंडी परिसर के बाहर मांगों के समर्थन में खूब हल्ला बोला। छात्र संगठन ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की मांगों को समय पर नहीं माना गया तो परिषद बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन

इकाई मंत्री अमित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छात्रों को यह आश्वासन दिया था कि सत्ता में आते ही छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएंगे, लेकिन आज तक चुनाव बहाल नहीं किए गए। उन्होंने मांग उठाई है कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द बहाल किए जाएं, ताकि छात्र अपने प्रतिनिधि स्वयं चुन सकें।
विज्ञापन

प्रदेश मीडिया सह संयोजक चिराग ठाकुर ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और नौणी विश्वविद्यालय सोलन में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति तुरंत की जानी चाहिए। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला परिसर के भवन निर्माण के लिए लंबित 30 करोड़ रुपये को सरकार शीघ्र पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में जमा करवाए ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सके। इकाई अध्यक्ष करन ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लगातार छात्र विरोधी निर्णय ले रही है। सत्ता में आते ही सरकार ने एसपीयू का दायरा घटा दिया। इससे हजारों छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की 112 हेक्टेयर भूमि को हस्तांतरित करके हड़पने की कोशिश की। उन्होंने मांग की कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय का पूर्व दायरा तुरंत बहाल किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed