फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ABVP and police clash over preventing effigy burning, 10 injured

Mandi News: पुतला जलाने से रोकने पर एबीवीपी और पुलिस में टकराव, 10 चोटिल

Sat, 22 Aug 2026 02:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
ABVP and police clash over preventing effigy burning, 10 injured
मंडी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर एबीवीपी के धरने के दौरान हुई पुलिस व कार्यकर्ताओं में झड़प म
दो पुलिस जवानों को भी आई चोटें
विज्ञापन

धक्कामुक्की के दौरान छात्रा बेहोश, संगठन मंत्री की नाक पर लगी चोट, जमकर हंगामा
डीएसपी से भी हुई तीखी नोकझोंक, सेरी मंच पर फूंका पुतला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने को लेकर वीरवार को मंडी उपायुक्त कार्यालय के गेट के बाहर एबीवीपी कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। धक्कामुक्की में करीब 10 कार्यकर्ता और छात्र आंशिक रूप से चोटिल हो गए। इनमें तीन छात्राएं भी शामिल हैं। परिषद के संगठन मंत्री अंकित की नाक पर चोट लगी, जबकि बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा स्नेहा धक्कामुक्की के दौरान बेहोश होकर गिर गईं। दो पुलिस जवानों को भी चोटें आईं हैं। छात्रों और डीएसपी हेडक्वार्टर दिनेश के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई।
छात्रों ने पुलिस पर लाठीचार्ज, मारपीट, गाली-गलौज और छात्राओं से बदसलूकी के आरोप लगाए। एबीवीपी कार्यकर्ता अमित, चिराग, राहुल, स्नेहा व अन्य एसपीयू का दायरा बहाल करने और एचपीयू में बढ़ाई गई फीस वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी उपायुक्त कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की तैयारी में थे। इसी दौरान पुलिस ने वल्लभ महाविद्यालय के इकाई मंत्री अमित और परिषद के सोशल मीडिया कन्वीनर चिराग को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा लिया। वाहन के निकलने के दौरान कुछ कार्यकर्ता उसके आगे लेट गए। इसी दौरान हुई धक्कामुक्की में अंकित घायल हो गए और स्नेहा बेहोश होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन

संगठन मंत्री अंकित और राहुल ने बताया कि कार्यकर्ताओं से मारपीट करने वाले पुलिस जवानों के खिलाफ शिकायत दी गई है। घटना के बाद छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए उपायुक्त और एसपी कार्यालय पहुंचे। उपायुक्त के बाहर होने पर उन्होंने एडीसी प्रियांशु खाती के समक्ष शिकायत रखी और आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडीसी ने छात्रों की बात सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेरी मंच पर जलाया मुख्यमंत्री का पुतला
इसके बाद छात्र-छात्राएं नारेबाजी करते हुए सेरी मंच पहुंचे और मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। छात्रों ने कहा कि एसपीयू का दायरा बहाल करने और फीस बढ़ोतरी वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

बिना अनुमति किया प्रदर्शन : एसपी
एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि प्रदर्शन के लिए कोई लिखित अनुमति नहीं ली गई थी। बिना अनुमति प्रदर्शन किए जाने के कारण पुलिस ने छात्रों को पुतला जलाने से रोकने का प्रयास किया।

मंडी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर एबीवीपी के धरने के दौरान हुई पुलिस व कार्यकर्ताओं में झड़प म

मंडी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर एबीवीपी के धरने के दौरान हुई पुलिस व कार्यकर्ताओं में झड़प म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed