फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Abhishek's acting talent got a platform during the Corona period.

Mandi News: काेरोना काल में अभिषेक अभिनय प्रतिभा को मिला मंच

Sat, 14 Mar 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Abhishek's acting talent got a platform during the Corona period.
अब अक्षय कुमार के साथ फिल्म में आएंगे नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। झंडूता उपमंडल के मन्हेर के प्रतिभाशाली युवा कलाकार अभिषेक भारद्वाज ने अभिनय में अपनी मेहनत और समर्पण के दम पर मुंबई में सफलता हासिल की है। वह प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी फिल्म भूत बंगला में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। अभिषेक ने जवाहरलाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सुंदरनगर से टेक्सटाइल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। हालांकि उनका बचपन से कला, पेंटिंग और फिल्मों के प्रति गहरा आकर्षण था। कोरोना काल में वर्क फ्रॉम होम के दौरान उन्होंने ऑनलाइन थिएटर कक्षाओं के माध्यम से अभिनय का प्रशिक्षण लिया और दिल्ली के थिएटर सर्किट से जुड़कर अपने कौशल को निखारा। साल 2024 में उन्होंने प्रियदर्शन की डॉक्यूमेंट्री अपने राम में राम कोठारी का किरदार निभाया, जिसके बाद उन्हें भूत बंगला में कास्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed