फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Abhilashi University gets permission to run Abhilashi Veterinary College

Mandi News: अभिलाषी विवि को मिली अभिलाषी वेटरनरी काॅलेज चलाने की अनुमति

Tue, 12 Nov 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Abhilashi University gets permission to run Abhilashi Veterinary College
मंडी (वि)। अभिलाषी विश्वविद्यालय को वेटरनरी काॅलेज चलाने की अनुमति मिल गई है। बीते सोमवार को अभिलाषी विवि के चांसलर डॉ. आरके अभिलाषी ने बतौर मुख्यातिथि अभिलाषी वेटरनरी काॅलेज का विधिवत शुभारंभ किया। काॅलेज को चलाने के लिए वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता हासिल हुई है। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही अभिलाषी विवि प्रबंधन ने अभिलाषी वेटरनरी कालेज की स्थापना की है।
विज्ञापन

कोर्स की मान्यता मिलने के बाद विवि ने छात्रों को इस वेटरनरी डॉक्टर कोर्स में दाखिला देने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। बीते सोमवार से अभिलाषी वेटरनरी काॅलेज में वेटरनरी डॉक्टर कोर्स की पढ़ाई भी शुरू हो गई। यह कोर्स लगभग साढ़े पांच साल का रहेगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय चांसलर डॉ. आरके अभिलाषी ने कहा कि एक ट्यूशन सेंटर से विश्वविद्यालय को चलाने का सफर शानदार रहा है।
विज्ञापन

वहीं, स्कूल ऑफ वेटरनरी साइंस के डीन डॉ. वीके गुप्ता ने बीवीएससी और एएच की डिग्री पूरा होने के बाद सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी क्षेत्र में प्लेसमेंट की गुंजाइश का संक्षिप्त विवरण दिया। इस मौके पर प्रो. चांसलर डॉ. एलके अभिलाषी, प्रो. कुलपति प्रो. एचके चौधरी, डॉ. नर्वदा अभिलाषी अध्यक्ष, डॉ. प्रोमिला अभिलाषी उपाध्यक्ष और सचिव नरेंद्र कुमार, रजिस्ट्रार कपिल कपूर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed