फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   aastha and palvi best student of the year

आस्था तथा पल्लवी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा

Sun, 01 Jan 2017 10:23 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 01 Jan 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
aastha and palvi best student of the year
राजकीय कन्या पाठशाला भंगरोटू के सालाना समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
नेरचौक (मंडी)। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। स्कूल की मेधावी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन


इसके बाद प्रकाश चौधरी ने 42 लाख की लागत से बनने वाले स्कूल के चार कमरों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 25 हजार देने घोषणा की। उन्होंने स्कूल में विज्ञान व वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरंभ करने के लिए मामला मुख्यमंत्री से उठाने का आश्वासन दिया। कविता व दीक्षा को बेस्ट प्लेयर और सुक्रीति, आस्था तथा पल्लवी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। इसके अलावा रिया, किरण बेदी, अंजलि, प्रियंका, आस्था, पल्लवी, शिल्पा, सानिया, पायल, निखिता, श्रेया, योगिता, भूमिका, सीमा, अनामिका, कुसुम, तनवी, अंजलि, पल्लवी, प्रिया, स्वेता, कोमल गुलेरिया, तारा, सोनाक्षी, महक, अंजलि, ललिता, तनीशा, हेमलता, डिंपल, प्रियंका, भावना कुमारी को मुख्यातिथि ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य धर्म सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर, उपाध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर, महासचिव महेंद्र गुप्ता, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष रिंपल चौधरी, जिला ओबीसी सदस्य देव सैणी, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, नगर परिषद सदस्य मनी राम, अमृत कौर, सरस्वती देवी, प्रधान सध्याणी, इंद्र वीर सिंह,  तहसीलदार बल्ह जय गोपाल शर्मा, खंड विकास अधिकारी बल्ह सिकंदर, एसएमसी प्रधान महेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed