फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Aarohi won gold in the 35kg category in judo.

Mandi News: जूडो में 35 किग्रा भारवर्ग में आरोही ने जीता स्वर्ण

Mon, 05 Jan 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Aarohi won gold in the 35kg category in judo.
मंडी के पड्डल मैदान में खेली जा रही सतगुरू प्रताप सिंह किक्रेट स्मारक प्रतियोगिता में शॉट लगाता
मंडी। जूडो संघ जिला मंडी की ओर से आयोजित 13वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। समापन समारोह में जूडो संघ जिला मंडी के अध्यक्ष अंकुश सूद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में जोगिंद्रनगर की आरोही ने स्वर्ण पदक जीता। 40 किलोग्राम भार वर्ग में शाला निशार की जिया, 44 किलोग्राम में जीना देवी, 48 किलोग्राम में मुस्कान और 52 किलोग्राम भार वर्ग में चांदनी देवी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सीनियर वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में रिजु, 52 में बेगमा देवी, 57 में अनुराधा और 63 में तेजल ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

किड्स वर्ग में 25 किलोग्राम भार वर्ग में इशिता राजपूत ने स्वर्ण और रितवी ठाकुर ने रजत पदक जीता। 40 किलोग्राम भार वर्ग में शिवांगी ठाकुर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में डिंपल और 40 किलोग्राम भार वर्ग में शिवानी ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग में 25 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षिका ठाकुर ने स्वर्ण और सरन्या ठाकुर ने रजत पदक जीता। 28 किलोग्राम भार वर्ग में काशवी राठौर, 32 किलोग्राम में अष्णवी, 36 किलोग्राम में अनन्या राणा, 40 किलोग्राम में तमन्ना और 48 किलोग्राम भार वर्ग में ज्योति ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीते।
लड़कों के कैडेट वर्ग में 35 किलोग्राम भार वर्ग में मृदुल, 40 में युवराज राणा, 48 में लकेश ठाकुर, 55 में कृष, 60 में दिनेश कुमार और 65 में वरुण ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में चंद्रकांत, 55 में राजीव कुमार, 60 में युधिष्ठिर और 65 में उत्कर्ष वर्मा ने स्वर्ण पदक जीते।

इस अवसर पर जूडो संघ जिला मंडी के महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न जूडो क्लबों के कुल 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed