फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A woman on her deathbed is imparting Nirmoha Gyan to her daughter

Mandi News: मृत्युशैया पर पड़ी महिला बेटी को दे रही निर्माेह ज्ञान

Fri, 13 Feb 2026 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A woman on her deathbed is imparting Nirmoha Gyan to her daughter
मंडी। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली की ओर से 27 जनवरी से 20 फरवरी तक देशभर में 25वां भारत रंग महोत्सव मनाया जा रहा है। मंडी चैप्टर के तहत हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं रंगमंडल मंडी में दो दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया। दूसरी संध्या में जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा मौजूद रहे। नाट्य महोत्सव में दो प्रभावशाली नाटकों, पांचाली और ऐ लड़की का मंचन किया गया।
विज्ञापन

हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं रंगमंडल मंडी की सचिव सीमा शर्मा ने बताया कि कृष्णा सोवती का उपन्यास ऐ लड़की उस महिला की कहानी है जो मृत्युशय्या पर है और अपनी बेटी को निर्मोह ज्ञान देती है। यह कहानी महिला सशक्तीकरण का सशक्त उदाहरण है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के भूतपूर्व निदेशक एवं हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान एवं रंगमंडल मंडी के संस्थापक सदस्य सुरेश शर्मा ने बताया कि भारत रंग महोत्सव दुनिया का सबसे बड़ा नाट्य महोत्सव है। भारत के 40 स्थानों पर इस महोत्सव को एक साथ मनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed