फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A truck caught fire on a fourlane road near Bhavana

Mandi: सुंदरनगर में भवाना के पास फोरलेन पर चलते ट्रक में भड़की आग, चालक सुरक्षित

Wed, 24 Jul 2024 02:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Jul 2024 02:25 PM IST
सार

इंजन से धुआं निकलते देख चालक ने तुंरत ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और सुरक्षित बाहर निकल गया। 

विज्ञापन
A truck caught fire on a fourlane road near Bhavana
फोरलेन पर चलते ट्रक में भड़की आग - फोटो : संवाद

विस्तार

सुंदरनगर में भवाना के निकट फोरलेन पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं निकलते देख चालक ने तुंरत ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और सुरक्षित बाहर निकल गया। ट्रक के इंजन में से लगातार आग की लपटें उठने से फोरलेन पर अन्य वाहनों के पहिए भी अनहोनी की आशंका के चलते थम गए।

विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने बीएसएल परियोजना के दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर सुंदरनगर से दमकल विभाग की ठीम मौके के लिए रवाना हुई। ट्रक किसका था और कहां जा रहा था, इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी सुंदरनगर नानक चंद ने बताया ट्रक में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके के लिए रवाना किया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed