फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A tourist from Amritsar died after his health deteriorated in Sundarnagar

Mandi News: सुंदरनगर में तबीयत बिगड़ने से अमृतसर के पर्यटक की मौत

Fri, 28 Jun 2024 05:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jun 2024 05:32 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर से मनाली घूमने आए पर्यटक की सुंदरनगर में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन
A tourist from Amritsar died after his health deteriorated in Sundarnagar
सुंदरनगर में सैलानी की मौत(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब के अमृतसर से मनाली घूमने आए पर्यटक की सुंदरनगर में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जंच कर रही है। जानकारी के अनुसार निशान सिंह (31) पुत्र यादविंदर सिंह निवासी खिलचियां, तहसील बाबा बकाला, जिला अमृतसर दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था। शुक्रवार को वह सुंदरनगर के एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। रात को निशान सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने निशान सिंह को मृत करार दे दिया।डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed