Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A title clash will take place between Super Legend and Royal Legend.

Mandi News: सुपर लीजेंड और रॉयल लेजेंड के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

Sat, 07 Nov 2026 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
A title clash will take place between Super Legend and Royal Legend.
लीजेंड क्रिकेट लीग का 9 नवंबर को होगा फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

सुपर लीजेंड और रॉयल लेजेंड ने फाइनल में बनाई जगह, सोमवार को होगी खिताबी भिड़ंत
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। हटगढ़ स्कूल मैदान में आयोजित लीजेंड क्रिकेट लीग-5 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में सुपर लीजेंड और रॉयल लेजेंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब सोमवार को दोनों टीमों के बीच खिताब के लिए रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।

पहले सेमीफाइनल में सुपर लीजेंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए। टीम की ओर से जीतू ने 43 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि कमाल ने 24, रवि आरजे ने 19 और कप्तान ताहिर अंसारी ने 18 रन का योगदान दिया। लीजेंड मास्टर की ओर से खलील ने 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीजेंड मास्टर की टीम सुपर लीजेंड की सधी हुई गेंदबाजी के सामने 16.3 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से विजय सेन ने 29, खलील ने 26 और राजीव ने 21 रन बनाए। सुपर लीजेंड के गेंदबाज शफीक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में लेजेंड किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए। टीम की ओर से रवि कौंडल ने 49 और रिकी ने 36 रन की पारियां खेलीं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 75 रन की शानदार साझेदारी हुई, जबकि यशु ने नाबाद 17 रन बनाए। रॉयल लेजेंड की ओर से ताहिर और लीलाविलास ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए।

143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल लेजेंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 93 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए। संकट की इस घड़ी में लखन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए महज 29 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 51 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। कप्तान ताहिर ने भी 20 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल किए। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।


लखन की तूफानी पारी की बदौलत रॉयल लेजेंड ने 19.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब सोमवार को सुपर लीजेंड और रॉयल लेजेंड के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed