{"_id":"694a84f5f693d4791607ac9f","slug":"a-rally-was-taken-out-in-jhangi-with-the-message-of-drug-de-addiction-mandi-news-c-90-1-mnd1001-180273-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: झंगी में रैली निकाल दिया नशा मुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: झंगी में रैली निकाल दिया नशा मुक्ति का संदेश
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंगी में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
रैली के दौरान छात्रों ने गांव की गलियों में घूमकर बच्चों, युवाओं एवं गांववासियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है।
विद्यालय प्रशासन की ओर ससे छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा सभी से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाकर युवाओं को नशे की लत से बचाना रहा। संवाद