फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A person dissatisfied with the administrative action sent a complaint letter to Vigilance

Mandi News: प्रशासनिक कार्रवाई से असंतुष्ट व्यक्ति ने विजिलेंस को भेजा शिकायत पत्र

Fri, 13 Jun 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 13 Jun 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
A person dissatisfied with the administrative action sent a complaint letter to Vigilance
टिहरा (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के ग्रयोह पंचायत निवासी जगदीश राणा ने आरोप लगाया है कि पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग धर्मपुर में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। विभागीय कर्मचारी और अधिकारी जन शिकायतों की अनदेखी कर भ्रष्टाचार के सबूतों को मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। जगदीश राणा ने बताया कि उन्होंने पंचायत में विकास कार्यों में हुई अनियमितताओं को लेकर काफी समय पहले शिकायत दर्ज करवाई थी। विभागीय और प्रशासनिक कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उन्होंने ग्रयोह पंचायत से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले को विजिलेंस के पास भेज दिया है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन और विभाग की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि 10 महीने पहले पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार के संदर्भ में प्रशासन और विभाग को शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतों की जांच को अनावश्यक रूप से लंबित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उधर, मामले को लेकर पंचायत अधिकारी मंडी अंचित डोगरा ने बताया कि खंड विकास अधिकारी धर्मपुर ने मामला जांच के बाद मंडी भेजा था। इसमें कुछ कमियां पाई गई हैं, जिन्हें दोबारा खंड विकास अधिकारी धर्मपुर को भेजा गया है, ताकि वह सही जांच करके मामले को प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed