{"_id":"6830bc857145274e2f014d83","slug":"a-grand-procession-was-taken-out-under-the-leadership-of-dev-chunjwala-and-markandeya-rishi-mandi-news-c-90-1-ssml1025-157091-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: देव चुंजवाला और मार्कंडेय ऋषि की अगुवाई में निकली भव्य जलेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: देव चुंजवाला और मार्कंडेय ऋषि की अगुवाई में निकली भव्य जलेब
Fri, 23 May 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 23 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय बालीचौकी मेले में देवलुओं व कारदारों के साथ भाग लेता देवता। संवाद
बालीचौकी (मडी)। जिला स्तरीय बालीचौकी मेला शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ क्षेत्र के अराध्य देवता चुंजवाला और ऋषि मार्कंडेय के रथों की अगुवाई में हुआ। दोपहर बाद वाद्य यंत्रों की धुनों और लाव लश्कर के साथ देव रथ मेला मैदान पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार निधि सकलानी ने देवताओं का स्वागत कर उनका आशीर्वाद लिया।
देव रथों के साथ सैकड़ों देवलुओं की टोली नाचते-गाते हुए तहसील कार्यालय परिसर से बाजार होते हुए मेला मैदान तक पहुंची। रास्ते में स्थानीय लोगों ने देवताओं पर फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। शोभायात्रा में कारदारों और हारियानों ने परंपरागत वेशभूषा में भाग लेकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मेला मैदान पहुंचने पर मेला कमेटी द्वारा देवताओं और देवलुओं का भव्य स्वागत किया गया।
चुंजवाला देव कमेटी के अध्यक्ष देव राज ने बताया कि मेले का आयोजन पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार किया जा रहा है, जिसमें कई देवता और हारियान समुदाय शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष यशवंत सिंह शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य युधिष्ठिर, टेक सिंह, बबलू शर्मा, नरपत राम, जोगिंद्र शर्मा, गेव राम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।