{"_id":"690e40b4d1361dd92b0fba34","slug":"a-damage-report-of-rs-25000-was-issued-for-illegal-dumping-in-son-khad-mandi-news-c-90-1-ssml1045-175365-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सोन खड्ड में अवैध डंपिंग पर 25 हजार रुपये डैमेज रिपोर्ट काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सोन खड्ड में अवैध डंपिंग पर 25 हजार रुपये डैमेज रिपोर्ट काटी
Sat, 08 Nov 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। सोन खड्ड में अवैध डंपिंग पर वन विभाग ने 25 हजार रुपये डैमेज रिपोर्ट काटी है। हालांकि प्रशासन मलबे को ठिकाने लगाने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाया है। डंपिंग साइट के अभाव में भविष्य में भी यही समस्या रहेगी। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर विकास कार्य कैसे सिरे चढ़ेंगे और बार-बार अवैध डंपिंग में सिर्फ डैमेज रिपोर्ट काटकर इतिश्री कर ली जाएगी। प्रशासन की कार्यप्रणाली भी इस लापरवाही में उजागर हो रही है।
धर्मपुर-स्योह सड़क पर की जा रही कटाई का मलबा धड़ल्ले से सोन खड्ड में फेंका जा रहा था। अमर उजाला समाचार पत्र ने मामला प्रमुखता ने प्रकाशित किया तो आनन फानन में ठेकेदार को कार्यालय बुलाकर डैमेज रिपोर्ट काटी गई लेकिन इससे पहले प्रशासन के नाक तले यह सब होता रहा।
बता दें कि बीती बरसात में सोन खड्ड में विनाशकारी बाढ़ ने दुकानदारों समेत अन्य को बड़े जख्म दिए हैं लेकिन अभी भी इनसे सबक नहीं लिया जा रहा है। आपदा के बाद प्रशासन के इंतजाम नाकाफी हैं जो आने वाले दिनों में परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
विज्ञापन
लौंगणी वार्ड से जिला परिषद सदस्य जगदीश चंद बिट्टा ने कहा कि प्रशासन लापरवाही न बरते और पुख्ता इंतजाम करे। वहीं, भाजपा नेता रजत ठाकुर ने प्रशासन को चेताया है कि आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
डंपिंग साइट के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
-जोगिंद्र पटियाल, एसडीएम धर्मपुर।
-- --
ठेकेदार के विरुद्ध निमयानुसार कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये की डैमेज रिपोर्ट काटी गई है।
-पवन कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मपुर