फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A complaint was lodged with the police for collecting donations by cutting slips in the name of BJYM

Mandi News: भाजयुमो के नाम पर्ची काट चंदा वसूलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज

Thu, 24 Jul 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 24 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A complaint was lodged with the police for collecting donations by cutting slips in the name of BJYM
गोहर (मंडी)। सराज में आपदा के बीच कुछ अज्ञात लोग भारतीय जनता युवा मोर्चा के नाम का दुरुपयोग कर आपदा प्रभावितों के नाम पर पर्ची काटकर चंदा वसूल रहे हैं। इससे क्षेत्र में भ्रम और असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन

इस प्रकरण पर सराज भाजयुमो ने कड़ा रुख अपनाया है। भाजयुमो के जिला सचिव पीतांबर ठाकुर ने इस मामले की शिकायत जंजैहली पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शरारती तत्व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की छवि को खराब करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि सराज में सैकड़ों समाजसेवी संस्थाएं आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आ रही हैं और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही हैं। ऐसे में भाजयुमो के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से चंदा वसूलना न केवल अवैध है बल्कि आपदा पीड़ितों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। शिकायत में पीतांबर ठाकुर के साथ रोहित, कैलाश, टेक चंद, मिंटू, ओमी और नरेश ने भी हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले को लेकर ऑनलाइन शिकायत मिली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed