{"_id":"22-60162","slug":"Mandi-60162-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाला कामेश्वर मंदिर से नकदी उड़ा ले गए चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाला कामेश्वर मंदिर से नकदी उड़ा ले गए चोर
Mandi
Updated Wed, 28 May 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र की चड़याल पंचायत में बाला कामेश्वर मंदिर में गत रात चोर दान पात्र का ताला तोड़ कर नगदी चुरा कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह चड़याल पंचायत के बाला कामेश्वर मंदिर में दानपात्र का ताला टूटा होने से क्षेत्र में सनसनी फैली गई। मंदिर कमेटी के प्रधान दिनेश कुमार पूजा पाठ के लिए मंदिर गए तो दानपात्र का ताला टूटा देखकर हैरान रह गए। इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी। पंचायत ने मंदिर में चोरी की सूचना बल्ह थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। चड़याल के उपप्रधान रवि चंदेल ने बताया कि मंदिर में दानपात्र के दो बाक्स रखे थे। एक दानपात्र का ताला मंदिर में टूटा हुआ मिला। दूसरा दानपात्र मंदिर के समीप ही पुल के पास मिला। बल्ह थाना प्रभारी मदन धीमान ने बताया कि दूरभाष पर चंडयाल के बाला कामेश्वर मंदिर में चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन