फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   रेस्टोरेंट मालिक एवं कर्मियों पर हमला

रेस्टोरेंट मालिक एवं कर्मियों पर हमला

Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
Mandi
Mandi Updated Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़- मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर धनोटू के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक व कर्मियों पर दो युवाओं ने बुधवार देर रात तेजधार हथियार व लोहे की छड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस थाना बीएसएल ने घायलों का नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में मेडिकल निरीक्षण करवाने के बाद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार एक रेस्टोरेंट का मालिक राजू शर्मा व उसका भांजा सोमनाथ अन्य कर्मियों के साथ बुधवार रात करीब दस बजे रेस्टोरेंट में काम कर रहे थे। कुछ देर बाद वहां देवराज व मिंट्टू आए। दोनों ने राजू शर्मा को सिगरेट देने को कहा। राजू ने जब दोनों को यह बताया कि यहां सिगरेट नहीं रखी जाती है तो वह रेस्टोरेंट के काउंटर में घुस गए तथा वहां तलाशी लेना शुरू कर दी। राजू व वहां मौजूद कर्मियों ने जब इस बात का विरोध जताया तो आरोपियों नेे लोहे की छड़ व ग्रिप से हमला कर दिया। इससे राजू शर्मा व उसका भांजा सोमनाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले दोनों आरोपियों वहां फरार हो गए। डीएसपी अजय राणा ने देवराज व मिंट्टू के विरुद्ध मारपीट करने का मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed