{"_id":"6155f9128ebc3e09151df3e9","slug":"9th-11th-students-reached-school-in-mandi-today-mandi-news-sml385718824","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में आज 9वीं, 11वीं के विद्यार्थी पहुंचे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में आज 9वीं, 11वीं के विद्यार्थी पहुंचे स्कूल
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर की आदर्श कन्या पाठशाला में सैनिटाइजर के साथ शिक्षा ग्रहण करतीं छात्राएं।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिन : वीरवार। समय :10:45 बजे। स्थान : आदर्श कन्या पाठशाला जोगिंद्रनगर। दूसरे चरण में नौवीं और 11वीं कक्षा की छात्राएं मास्क पहनकर स्कूल पहुंचीं। ऑफलाइन शिक्षा ग्रहण करने पर सभी उत्साहित दिखीं। एक डेस्क में एक छात्रा हैंड सैनिटाइजर के साथ बैठी दिखीं।
प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्था जांची तो छात्राओं ने पूरी एहतियात बरती। करीब साढ़े 11 बजे स्कूल परिसर का निरीक्षण किया गया तो सभी कक्षाओं में ऐसी ही व्यवस्था दिखी। प्रधानाचार्य के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे पर जब नजर दौड़ाई तो कक्षाओं में छात्राएं मास्क पहने ही शिक्षा ग्रहण करती नजर आईं। बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर और दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल सहित क्षेत्र के अधिकांश स्कूल विद्यार्थियों से गुलजार थे। मुख्यद्वार पर विद्यार्थियों का शारीरिक तापमान जांचा गया।
जोगिंद्रनगर उपमंडल के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में दूसरे चरण में 9वीं और 11वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों के प्रवेश से पहले अध्यापकों के भी शारीरिक तापमान की जांच हुई।
विज्ञापन
सैनिटाइज कक्षाओं में कोविड प्रोटोकोल के तहत ऑफलाइन पढ़ाई करवाई। आदर्श कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर के प्रिंसिपल सुनील ठाकुर ने कहा कि 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थी भी कोविड प्रोटोकोल के प्रति पूरे जागरूक दिखे। संवाद