फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शादी से लौट रहे युवाओं की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, एक की मौत

शादी से लौट रहे युवाओं की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, एक की मौत

Sun, 12 May 2019 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
शादी से लौट रहे युवाओं की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, एक की मौत
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर घटासनी के पास एक टाटा सूमो के गहरी खाई में लुढ़क जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हुए हैं। गंभीर घायल दो युवकों को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात्रि 11 बजे के करीब हुई। घरेहड़ गांव का संजय कुमार अपनी बुआ के बेटे के साथ घटासनी में रिश्तेदार के घर शादी में आया था। घर लौटने के लिए दोनों अपने दोस्त सुरेंद्र उर्फ साजु राम की टाटा सूमो में सवार हुए। एक अन्य दोस्त भी गाड़ी में सवार हुआ। मात्र सौ मीटर की दूरी पर ही हादसा हो गया। चालक के वाहन से नियंत्रण खोने से वाहन लगभग सौ मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गया।
विज्ञापन

वाहन में सवार संजय कुमार (29 ) पुत्र देवराज गांव घरेहड़, सुरेंद्र उर्फ साजु राम (41) पुत्र ब्रिज लाल लखवान घटासनी, प्रेम सिंह (28) पुत्र साधु राम गांव रोपड़ू भलाना और जनक राज (30) पुत्र महेंद्र सिंह गांव भटवाड़ी गुम्मा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे का पता चलते ही शादी में आए ग्रामीणों ने सभी को सड़क तक पहुंचाया। एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। यहां संजय कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल सुरेंद्र उर्फ साजु राम और प्रेम सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जनक राज को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। चिकित्सकों के अनुसार चालक सुरेंद्र की टांग में चोट आई है, जबकि प्रेम सिंह के सिर और बाजू में चोटें लगी हैं। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। ग्रामीण राजस्व अधिकारी सरोजनी ठाकुर और कमलेश कुमार ने मृतक के परिवार को दस हजार और अन्य घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत दी है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed