फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में रुकमणि ने मारी बाजी

म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में रुकमणि ने मारी बाजी

Tue, 05 Feb 2019 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में रुकमणि ने मारी बाजी
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के दौरान मंगलवार को शहरी समृद्धि उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्सव में पुराना बाजार वार्ड में बने स्वयं सहायता समूह सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। महिलाओं के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गणपति स्वयं सहायता समूह की सदस्य रुकमणि जय मां नैना की देविका देवी द्वितीय और शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह की प्रधान मधुमति तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में त्रिपुल सुंदरी, उत्साह, प्रगति, जय मां नैना, शिव शक्ति, जय देव बाला कामेश्वर, संतोषी, दुर्गा और गणपति स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा और वार्ड पार्षद संजय शास्त्री, नोडल अधिकारी बलबीर चंद सोनी व राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की संयोजक कमलेश गुप्ता, गोदावरी वालिया, उन्नति क्षेत्रीय संघ की उपप्रधान इंद्रा गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर कमलेश गुप्ता ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं शहर के सभी वार्डों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed