फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मितरां दा नां चलदा... पर झूमे दर्शक

मितरां दा नां चलदा... पर झूमे दर्शक

Mon, 10 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
मितरां दा नां चलदा... पर झूमे दर्शक
पधर (मंडी)। हरड़गलू नलवाड़ मेले की तीसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्टार नाइट कलाकार काकू राम ठाकुर चंबा, सुनीता भारद्वाज कुल्लू और नीतिन शर्मा द्रंग, वाइस ऑफ कार्निवल मनाली के विजेता खेमराज ने खूब धमाल मचाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वामन देव ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेला कमेटी को 17 हजार की सहयोग राशि दी। पंचायत प्रधान प्रेम सिंह ने स्मृतिचिन्ह भेंट कर मुख्यातिथि का स्वागत किया। स्टार कलाकार काकू राम ने गुरु वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। निटो निट पैग चलदेयां तैनू चेता करदे..., मितरां दा नां चलदा..., अखां-अखां दे विच कह गई चोरनी..., चिट्टा तेरा चोला काला डोरा..., दिल देई कदरा नी पाई दिलदारा..., गोरे रंग बलिये सजे तिले रा निशाणा..., कुसा कने प्रीता तू लाई हो..., चंबे मिंजरा लगूरी मेरी बांकी गारिये..., इना बड़ियां जो तुड़का सहित पहाड़ी प्रस्तुति देकर दर्शकों को खूब नचाया। नीतिन शर्मा ने हाय रेटिड गबरू, राझण दे यार बुलेया, चढ़दी जवानी तेरी गोरा गोरा रंग नी पंजाबी गीत गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। सरदार कर्म सिंह ने सोणिये जे तेरे नाल दगा पंजाबी गीत गाया। सुनीता भारद्वाज ने नॉन स्टाप पहाड़ी नाटियां बबली प्यारिये सेला लागा दे कंबल, बबली प्यारिये और कार्निवल विनर खेम राज ने शानदार प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों कला देवी, सोहानी एंड पार्टी, सानिया, मोहित राव, किरण रावत, रिया और अमर ज्योति, महिला मंडल भटेहड़ कुन्नू, राज कुमार लटराण, नागेंद्र पाल नारला, सांहशी ब्रदर एंड पार्टी, रीतिका भारद्वाज, राकेश कुमार, हरि म्यूजिकल ग्रुप नारला, सिमरन भारद्वाज ने भी अपनी प्रस्तुति दी। तीन संध्याओं में ठाकुर पवन देवगन ने एंकर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed